पंतेहड़ी गांव को सड़क सुविधा दिलाने के लिए वन विभाग को दिए निर्देश

7 अगस्त: मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्राम पंचायत जटेहड़ी के पंतेहड़ी गांव का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग प्रमुखता से उनके समक्ष रखी।

सुनील शर्मा बिट्टू ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित सड़क के निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सड़क का एक हिस्सा वन विभाग की भूमि के अंतर्गत आता है। सड़क निर्माण में आ रही इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पंतेहड़ी गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी इस विषय पर चर्चा की जाएगी, ताकि ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

ग्रामीणों ने सड़क के अलावा क्षेत्र में अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं और मांगें भी उनके समक्ष रखीं। सुनील शर्मा बिट्टू ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखा जाएगा।

पंतेहड़ी पहुंचने पर स्थानीय पंचायत प्रधान रविंद्र सिंह, उपप्रधान ज्योति प्रकाश, वार्ड पंच मीनू देवी, ब्रह्मी देवी, अमन कुमार, देवी दत्त कालिया सहित रोशन लाल, अशोक कुमार, देशराज, पमिल, विक्की राणा, विजय कुमार, उषा रानी, नीलम कुमारी, किरण कुमारी, सरोज कुमारी, शालू, शिल्पा और अन्य ग्रामीणों ने सुनील शर्मा बिट्टू का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *