नेपाल में फंसे मंडी के लोगों की मदद के लिए प्रशासन ने स्थापित किया विशेष हेल्पडेस्क

27 अगस्त: नेपाल में 26 अगस्त 2026 को अचानक आई बाढ़ के मद्देनजर मंडी जिला प्रशासन ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से विशेष हेल्पडेस्क स्थापित किया है। इसके जरिए नेपाल में फंसे, लापता अथवा जिनसे परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है, ऐसे लोगों के संबंध में तत्काल सहायता एवं समन्वय उपलब्ध कराया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त मंडी प्रियांशु खाती ने बताया कि यदि मंडी जिले का कोई व्यक्ति नेपाल में फंसा हुआ है, लापता है या उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है, तो उसके परिजन बिना किसी विलंब के प्रशासन को सूचना दें। इसके अलावा नजदीकी उपमंडलाधिकारी (ना.) कार्यालय में भी संपर्क कर लापता व्यक्ति की रिपोर्ट दर्ज करवाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को प्राप्त सूचनाओं को संकलित कर संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि प्रभावित अथवा लापता व्यक्तियों की खोजबीन, राहत, बचाव और आवश्यक सहायता के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नेपाल में फंसे, लापता या प्रभावित अपने परिजनों की सूचना तत्काल उपलब्ध करवाएं। इसके लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1077, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के लैंडलाइन नंबर 01905-226201, 01905-226202, 01905-226203, 01905-226204, मोबाइल नंबर 85447-71889 अथवा ईमेल ddma-man-hp@gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने परिजनों से आग्रह किया कि किसी भी व्यक्ति के लापता होने या संपर्क नहीं हो पाने की स्थिति में तुरंत सूचना दें, ताकि आवश्यक सहायता और समन्वय समय पर सुनिश्चित किया जा सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *