27 अगस्त: नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने ऊना जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है, जो घटना के समय नेपाल में मौजूद थे और जिनसे अभी तक उनके परिजनों का संपर्क नहीं हो पाया है।
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का परिजन, रिश्तेदार या परिचित घटना के दौरान नेपाल में मौजूद था और वर्तमान में उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो उसकी जानकारी जिला प्रशासन के साथ साझा करें। जानकारी में संबंधित व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, नेपाल में ठहरने का स्थान तथा अन्य उपलब्ध विवरण शामिल करें।
उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी को संबंधित स्तर पर साझा कर आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा सकें।
उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि प्रशासन के साथ केवल सही और सत्यापित जानकारी ही साझा करें।
संपर्क के लिए:
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना: 94594-57476
हेल्पलाइन: 1077
ई-मेल: ddmauna@gmail.com