26 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुल्लू पुलिस ने एक युवक को 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बेंगलुरु, कर्नाटक का रहने वाला है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 अक्तूबर 2026 को जरी पुलिस की टीम ने डुंखरा चौक पर नियमित जांच के दौरान एक टैक्सी को रोका। टैक्सी की पिछली सीट पर बैठे 28 वर्षीय युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले की पुष्टि कुल्लू के पुलिस अधीक्षक ने की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है।