इंदौरा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए 13 नवंबर तक करें आवेदन, 16 नवंबर को साक्षात्कार

26 अक्तूबर: प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की वार्षिक आय सीमा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी है। इसके बाद बाल विकास परियोजना इंदौरा के अंतर्गत रिक्त पदों के लिए आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 13 नवंबर, 2026 तक बढ़ा दी गई है।

इनमें ग्राम पंचायत कंडवाल के आंगनवाड़ी केंद्र कंडवाल-2 और ग्राम पंचायत बरंडा के आंगनवाड़ी केंद्र कुटां-1 के रिक्त पद शामिल हैं।

कार्यकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीत कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक सादे कागज पर अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 16 नवंबर, 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *