नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

14  जून : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घोरावल थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ उसके पति ने गलत हरकत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं तथा मामले से जुड़ी अन्य कानूनी प्रक्रियाएं भी पूरी की जा रही हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *