करसोग में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

14 जून : मंडी जिले के करसोग उपमंडल के सनारली क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुरेश उर्फ सज्जू निवासी गांव वखरास, तहसील करसोग के रूप में हुई है। वह पेशे से वाहन चालक था और इन दिनों सनारली क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहा था।

घटना की सूचना मिलने पर करसोग पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को सिविल अस्पताल करसोग पहुंचाया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।

युवक की असमय मृत्यु से परिवार और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी करसोग चांद किशोर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *