नाकाबंदी में बड़ा खुलासा: 84 बोतल अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

24 अप्रैल: शिमला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जुब्बल पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय महिला मंडल झगटन की सतर्कता और सूचना पर पुलिस टीम ने बडेश (गांव झगटन के समीप) में नाकाबंदी की। इस दौरान सवाड़ा बाजार की ओर से आ रही कार (HP-01A-9727) को जांच के लिए रोका गया।

तलाशी के दौरान वाहन में सवार शेर सिंह (निवासी देहरादून, वर्तमान मंडल कैंची) और इंद्र सिंह पंता (निवासी जुब्बल) के कब्जे से 84 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की गई। इसमें 36 बोतल सुपर संतरा, 24 बोतल नाटी नंबर-1 और 24 बोतल संतरा नंबर-1 शामिल हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जुब्बल में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *