नगर परिषद नालागढ़ चुनाव: अंतिम दिन 8 नामांकन, कुल 27 उम्मीदवार मैदान में

3 मई, कविता शांति गौतम: नगर परिषद नालागढ़ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत अंतिम दिन 8 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके साथ ही अब तक कुल 27 नामांकन प्राप्त हो चुके हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नालागढ़ नरेन्द्र आहलूवालिया ने दी।

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 29 अप्रैल 2026 को 4, दूसरे दिन 30 अप्रैल को 15 और 2 मई को 8 नामांकन प्राप्त हुए।

वार्डवार जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर-1 से शालिनी शर्मा निवासी 4/2, वार्ड नंबर-1 नालागढ़ ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर-2 से फजल मोहम्मद सुपुत्र अला दिता निवासी 132/2, वार्ड नंबर-2 नालागढ़ ने नामांकन प्रस्तुत किया।

वार्ड नंबर-3 से तुषार सांगर सुपुत्र महेश कुमार सांगर निवासी 25, वार्ड नंबर-3 नालागढ़ ने नामांकन भरा। वार्ड नंबर-4 से आरती शर्मा निवासी 30/7, वार्ड नंबर-4 नालागढ़ ने अपना नामांकन दाखिल किया।

वार्ड नंबर-7 से मोइन खान सुपुत्र सुजाल खान निवासी 15क, वार्ड नंबर-7 नालागढ़ ने नामांकन प्रस्तुत किया। वहीं वार्ड नंबर-9 से सोहन लाल सुपुत्र दौलत राम निवासी 49, नेहा निवासी 20 और मनोहर पाल सुपुत्र जय पाल निवासी 120 ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न की जा रही है और आगे की प्रक्रिया भी तय समयसीमा के तहत पूरी की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *