2 मई: नगर परिषद कांगड़ा में चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन का दौर जारी है। दूसरे दिन कुल 17 प्रत्याशियों ने एसडीएम कांगड़ा एवं रिटर्निंग ऑफिसर इशांत जसवाल के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
एसडीएम इशांत जसवाल ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार सभी नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 2 मई दोपहर 3 बजे तक है।
नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को सुबह 10 बजे से की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 6 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के बाद उसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी संपन्न करवाई जाएगी।