3 मई: धर्मशाला, 2 मई: विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी दी है कि 11 केवी योल फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 4 मई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि सिद्धबाड़ी, गयोतो मोनेस्ट्री, योल बाजार, बन्नी बनोेरडू, चतेहड़, स्लेट गोदाम, थेरु, खलुड बारग, नरवाना, जलोह, तंगरोटी, रक्कड़, उथड़ा ग्रां, रसां, दरुनी माता सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि यदि मौसम खराब रहता है या किसी प्रकार की आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होती है तो यह कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है।