नगरोटा बगवां में आरएस बाली ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 18 सितंबर को चलेंगी 10 इलेक्ट्रिक बसें

16 सितम्बर: पर्यटन निगम के अध्यक्ष एवं विधायक आरएस बाली ने मंगलवार को नगरोटा बगवां में आमजन की समस्याएं सुनीं। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर उनके पास पहुंचे। आरएस बाली ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।

आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगवां सहित पूरे क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निपटारे में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

आरएस बाली ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के प्रत्येक गांव के समग्र विकास का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी उद्देश्य से गांव-गांव जाकर लोगों की आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली गई और उसके अनुरूप विकास कार्य शुरू करवाए गए हैं। क्षेत्र में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क और रास्तों से संबंधित विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य भी जल्द शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी को जल्द दूर करना है।

आरएस बाली ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए 10 इलेक्ट्रिक बसें जल्द शुरू की जाएंगी। इन बसों का फ्लैग ऑफ 18 सितंबर 2026 को नगरोटा बगवां से किया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *