धर्मशाला स्टेडियम में आज से ताला, IPL तैयारियों के चलते लिया गया फैसला

4 मई: धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार से पर्यटकों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। पर्यटन सीजन के बीच लिए गए इस फैसले से देश-विदेश से आने वाले हजारों पर्यटकों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

आईपीएल मैचों की तैयारियों और खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने यह कदम उठाया है। स्टेडियम प्रबंधन ने रविवार देर शाम से ही पर्यटकों की एंट्री बंद कर दी थी, जबकि सोमवार से इसे अनिश्चितकाल के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

स्टेडियम के मुख्य द्वार पर सूचना बोर्ड लगाकर बंदी की जानकारी दी गई है, जिसमें कारण तो स्पष्ट किया गया है, लेकिन दोबारा खोलने की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई।

आम दिनों में यह स्टेडियम पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहता है, जहां प्रति व्यक्ति टिकट लेकर अंदर जाने की अनुमति दी जाती है। इससे हर साल अच्छी आय भी होती है, लेकिन फिलहाल सभी गतिविधियों को रोक दिया गया है।

मनुज शर्मा ने बताया कि मई महीने में प्रस्तावित आईपीएल मैचों के सफल आयोजन और सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी मुकाबले संपन्न होने के बाद ही स्टेडियम को फिर से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *