धर्मशाला में 13 से 18 जुलाई तक अलग-अलग क्षेत्रों में रहेगा पावर कट, सुबह 9:30 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी बिजली

11 जुलाई: धर्मशाला शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (विद्युत उपमंडल-2) की ओर से बिजली लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 13 जुलाई से 18 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान संबंधित इलाकों में प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक पावर कट रहेगा।

विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के सहायक अभियंता रमन भरमौरिया ने बताया कि 13 जुलाई को सकोह बाजार, 14 जुलाई को लोअर सकोह और पुलिस लाइन रोड, 15 जुलाई को रेडियो कॉलोनी, अपर सकोह और सुभाष नगर, 16 जुलाई को चेलियां, लोक निर्माण विभाग कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र, 17 जुलाई को नई कॉलोनी चेलियां तथा 18 जुलाई को गुलेर मोहल्ला और बलौरिया मोहल्ला में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि यदि किसी निर्धारित दिन मौसम खराब रहता है तो उस दिन का रखरखाव कार्य स्थगित कर अगले दिन किया जाएगा। विद्युत बोर्ड ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्यों की पहले से योजना बना लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *