29 जुलाई: मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है। बारिश के कारण धर्मशाला बस स्टैंड के छोर पर अचानक हुए भूस्खलन से ऐतिहासिक कला संग्रहालय भवन खतरे की स्थिति में पहुंच गया है। जमीन खिसकने से भवन को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
भारी बारिश के चलते कांगड़ा जिले के कई अन्य हिस्सों में भी भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। पहाड़ों से मलबा गिरने के कारण कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।