धर्मशाला में पावर कट का अलर्ट, 8 और 9 अगस्त को इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद

8 अगस्त: कचहरी फीडर के तहत केबल बदलने, रिंग मेन यूनिट चालू करने और भूमिगत केबल बिछाने के कार्य के चलते 8 और 9 अगस्त को धर्मशाला के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक यात्री निवास, अस्पताल, कचहरी अड्डा, पुलिस लाइन, हाउसिंग बोर्ड, सिविल बाजार, शिक्षा बोर्ड, कोर्ट कॉम्प्लेक्स, डिपो बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

वहीं, डिपो बाजार और अपर डिपो बाजार में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान कंडक्टर को केबल में बदलने का कार्य किया जाएगा।

9 अगस्त को सिविल बाजार में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कंडक्टर बदलने के कार्य के चलते सिविल बाजार और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से करने का आग्रह किया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *