धर्मशाला कॉलेज में एक साथ निकले 20 रसेल वाइपर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

1 अगस्त : राजकीय स्नातकोत्तर (पीजी) कॉलेज धर्मशाला परिसर में शुक्रवार को एक साथ करीब 20 रसेल वाइपर (घोणा) सांप मिलने से हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रशासन की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम अजय के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और सभी सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, कॉमर्स ब्लॉक में ओल्ड हॉल के पास स्थित फिजिकल एजुकेशन विभाग के समीप सांपों का झुंड दिखाई दिया था। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 रसेल वाइपर को पकड़ा। इनमें एक मादा सांप और बाकी उसके बच्चे बताए जा रहे हैं। समय रहते सभी सांपों को रेस्क्यू कर लिए जाने से किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।

रसेल वाइपर को भारत के विषैले सांपों में शामिल किया जाता है। इसके काटने की स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय उपचार बेहद जरूरी होता है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि कहीं सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग या संबंधित विभाग को दें, ताकि प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर प्राकृतिक आवास में छोड़ सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *