धर्मशाला के विद्युत उपमंडल सिद्धपुर में 572 उपभोक्ताओं के कटेंगे बिजली कनेक्शन, 25 नवंबर तक बिल जमा करने का अल्टीमेटम

21 नवम्बर: धर्मशाला के विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के अंतर्गत बिजली बिल जमा नहीं करवाने वाले 572 घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काटे जाएंगे। इन उपभोक्ताओं पर पिछले दो महीनों से कुल 8 लाख 64 हजार रुपये की बिजली बिल राशि बकाया है। विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि बार-बार सूचित करने के बावजूद कई उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं। विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान कर कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं।

उन्होंने सभी संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 25 नवंबर तक अपनी बकाया राशि जमा करवा दें। निर्धारित समय तक बिल जमा नहीं करवाने पर बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिए जाएंगे। कनेक्शन कटने के बाद दोबारा बिजली आपूर्ति बहाल करवाने के लिए उपभोक्ताओं को पूरी बकाया राशि के साथ 250 रुपये पुनः कनेक्शन शुल्क भी जमा करवाना होगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *