21 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू शहर और आसपास के क्षेत्रों में 22 नवंबर 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल कुल्लू के अंतर्गत 33/11 केवीए सब-स्टेशन में ट्रांसफार्मर नंबर-3 को चालू करने और आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते यह कटौती की जाएगी।
विद्युत उपमंडल-1ई के सहायक अभियंता अक्षय सूद ने बताया कि ट्रांसफार्मर को लो वोल्टेज और लोड शेडिंग की समस्या को देखते हुए चालू किया जाना है। इस कार्य के चलते कुल्लू शहर, ढालपुर, गांधीनगर, अखाड़ा, सरवरी, भेखली, सारी, खराहल, सेऊबाग, बबेली, बदाह, बराहार, खाधिहार, कोलीबेहड़ और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है।