धर्मशाला के खनियारा क्षेत्रीय केंद्र में शुरू होगा एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम, 30 सीटों पर मेरिट से प्रवेश

6 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र मोहली, खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। पाठ्यक्रम में 30 गैर-सब्सिडाइज्ड सीटें उपलब्ध होंगी, जिन पर प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।

एचपीयू क्षेत्रीय केंद्र खनियारा के निदेशक कुलदीप कुमार ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 21 अक्तूबर तक अपना आवेदन पत्र क्षेत्रीय केंद्र मोहली, खनियारा में जमा करवा सकते हैं। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपये, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 900 रुपये निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि आवेदन शुल्क निदेशक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र, धर्मशाला के नाम से डिमांड ड्राफ्ट या आईपीओ के माध्यम से जमा करवाना होगा। प्रवेश से संबंधित दिशा-निर्देश हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट और क्षेत्रीय केंद्र की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी दिशा-निर्देश पढ़ने के बाद आवेदन पत्र भरकर निर्धारित समय तक क्षेत्रीय केंद्र के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *