धर्मशाला के कई क्षेत्रों में 27 अक्तूबर को बिजली बंद रहेगी

26 अक्तूबर: विद्युत उपमंडल-2, धर्मशाला के सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने जानकारी दी है कि विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव कार्य के चलते 27 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस दौरान मन्दल, कोहाला, मसरेड, भडवाल, त्रेम्बलू, घियाणा खुर्द, उपरली बगली सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *