मुख्यमंत्री सुक्खू आज से दो दिवसीय कुल्लू दौरे पर, दशहरा उत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

26 अक्तूबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 26 और 27 अक्तूबर को कुल्लू जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ कुल्लू दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या और समापन समारोह में भी शिरकत करेंगे। उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री के दौरे का कार्यक्रम साझा किया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 26 अक्तूबर को दोपहर 12:20 बजे भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर के विस्तार कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे बजौरा में विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दोपहर 1:40 बजे पिरड़ी पहुंचकर कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 6:10 बजे ढालपुर स्थित रथ मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 7:50 बजे भगवान रघुनाथ जी के शिविर में पूजा-अर्चना करेंगे। रात 9:35 बजे लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में आयोजित कुल्लू दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री 27 अक्तूबर को सुबह 10 बजे कुल्लू कार्निवल में भाग लेंगे। इसके बाद वह कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। कुल्लू दौरे के बाद मुख्यमंत्री हमीरपुर रवाना होंगे, जहां वह डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जोल सप्पड़ के नए अकादमिक ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह विद्यार्थियों से संवाद भी करेंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *