26 अक्तूबर: विद्युत उपकेंद्र मैक्लोडगंज के सहायक अभियंता रमन भरमौरिया ने जानकारी दी है कि विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव कार्य के चलते 28 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान नड्डी, सतोबरी, बरनेटा, चांदमारी, भतल्ला, डलझील, तोतारानी, टेंगल मोड़, टीसीवी, भागसूनाग, धर्मकोट, हीरू, गल्लू, मैक्लोडगंज मुख्य बाजार, जोगीवाड़ा, दुसालनी, टिप्पा रोड, फरसेटगंज और दलाई लामा मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
सहायक अभियंता ने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा।