3 अगस्त: बाल विकास परियोजना देहरा के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 3 और सहायिका के 10 पद भरे जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के अनुसार इन पदों के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद बगरोट, कृष्णानगर और अमलेहड़ केंद्रों के लिए निर्धारित हैं। वहीं, आंगनवाड़ी सहायिका के पद बगरोट, ठठर, खेड़ियां, बोंगता, कुरू, लोअर करियाड़ा, अपर हरिपुर, अपर छबड, कुन्दलीहार-1 और रजोल केंद्रों में भरे जाएंगे।
आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के सर्वे अथवा फीडर क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
पात्र अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आरक्षण, विशेष परिस्थितियों और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर कुल 25 अंक निर्धारित किए गए हैं।
इच्छुक महिला अभ्यर्थी सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ अपना आवेदन 22 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, देहरा, जिला कांगड़ा में जमा करवा सकती हैं।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय देहरा अथवा संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता और वृत्त पर्यवेक्षक से संपर्क किया जा सकता है।