दिल्ली के निजी अस्पताल में अचानक लगी आग, दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

15 जून : राजधानी दिल्ली के डाबरी क्षेत्र स्थित एक किडनी अस्पताल में रविवार रात बिजली के जंक्शन बॉक्स में आग लगने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर जल्द काबू पा लिया गया और किसी तरह के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार अग्निशमन विभाग को रात करीब 10:25 बजे अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां, एक वाटर बाउजर और विशेष सहायता वाहन मौके पर रवाना किए गए।

दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब 15 मिनट के भीतर आग पर नियंत्रण पा लिया। अधिकारियों के अनुसार आग बिजली के जंक्शन बॉक्स तक ही सीमित रही, जिससे अस्पताल के अन्य हिस्सों को नुकसान नहीं पहुंचा।

घटना में किसी मरीज, अस्पताल कर्मी या अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *