दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग भारत दौरे पर, पीएम मोदी से अहम मुद्दों पर चर्चा

20 अप्रैल: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग 19 अप्रैल को भारत के राजकीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में दोनों नेताओं ने शिपबिल्डिंग, व्यापार, निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। इसके अलावा सांस्कृतिक आदान-प्रदान और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बातचीत की गई।

दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति ली ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। वहीं, उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी शिष्टाचार भेंट की।

इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मौजूदा रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना और नए उभरते क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना है। राष्ट्रपति ली के साथ प्रथम महिला किम हे क्यूंग और एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

गौरतलब है कि इससे पहले दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति मून जे-इन ने जुलाई 2018 में भारत का दौरा किया था, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा मिली थी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *