डॉक्टरेट की उपाधि मिलने के बाद शाहपुर पहुंचे डॉ अभिषेक शर्मा का भव्य स्वागत

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल
शाहपुर, 1 फरवरी। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के एक होनहार डॉ अभिषेक शर्मा का शाहपुर पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने शाहपुर में लोगों से भेंट की और बदलते समय के साथ बदलती तकनीक के बारे में अपने विचार सांझा किए।
डॉ अभिषेक शर्मा को अमेरिकन विश्वविद्यालय ने हाल ही में तकनीकी क्षेत्र में क्रांति लाने और काम करने के लिए डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है और इस उपलब्धि को प्राप्त करने के बाद वह पहली बार शाहपुर पधारे थे।
इस दौरान डॉ अभिषेक शर्मा ने कहा कि जिस तरह से समय बदल रहा है उसी रफ्तार से टेक्नोलॉजी भी बदल रही है। इस समय आधुनिक टेक्नोलॉजी को सीखकर इसका इस्तेमाल कर ज़िंदगी को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश के साथ हमे भी बदलना होगा और साथ ही समाज मैं भी बदलाब लाने होंगे।
डॉ अभिषेक शर्मा के बारे में अगर बात की जाए तो वह एक माध्यम वर्गीय परिवार से संबध रखते हैं और उन्होंने अपने हुनर और काबिलियत के दम पर अपने परिवार और प्रदेश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
इससे पहले डॉ अभिषेक शर्मा का शाहपुर पहुंचने पर विपन ठाकुर, अरुण गुलेरिया, बिट्टू सूर्यवंशी अशोक चंबियाल व भूपेंद्र सिंह भंडारी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ इस मौके पर कपिल वर्मा, अशोक चन्देल, राजेश ठाकुर, गन्धर्व कुमार, राजिंदर सिंह जम्वाल,जीवन कुमार धीमान, राजेश कुमार, शिवा मैरेज पैलेस के मालिक पूर्ण सिंह, सन्नी बग्गा, मनोज कुमार, राजिंदर कुमार, अनुज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *