डाह-कुल्हाड़ा में अंडर-19 छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

8 सितम्बर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाह-कुल्हाड़ा में शिक्षा खंड इंदौरा की अंडर-19 छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक मलेंद्र राजन ने किया। प्रतियोगिता में 28 विद्यालयों की करीब 280 छात्राएं विभिन्न खेलों में भाग ले रही हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

विधायक ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने छात्राओं से पूरे आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि डाह-कुल्हाड़ा स्कूल में शौचालय निर्माण के लिए 4 लाख रुपये दिए गए हैं, जबकि नए भवन के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विद्यालय के रिक्त पदों को भरने के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

विधायक ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये तथा विद्यालय के अंडर-14 खेलों में विजेता खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।

पुलिस अधीक्षक नूरपुर इल्मा अफरोज ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों के साथ नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक, खिलाड़ी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *