टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना से संक्रमित

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

21 अप्रैल। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के माता-पिता कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। दोनों रांची के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पिता पान सिंह धौनी और माता देवकी बरियातू रोड स्थित पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। अस्पताल के अनुसार दोनों की हालत सामान्य है। उनका ऑक्सीजन लेवल भी ठीक है। संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।

धौनी फिलहाल आइपीएल 2021 में व्यस्त हैं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर टूर्नामेंट का आयोजन बंद स्टेडियम में हो रहा है। वह चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान हैं और फिलहाल मुंबई में हैं। आज चेन्नई  का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से होना है। उनकी टीम तीन मैचों में दो मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *