26 सितंबर: सहायक आयुक्त कांगड़ा विवेक चौहान ने बताया कि भारतीय सैन्य पुलिस द्वारा टांडा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक फायरिंग अभ्यास किया जाएगा।
उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत फायरिंग रेंज के निकटवर्ती गांवों कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से अपील की है कि 28 सितंबर को निर्धारित फायरिंग अभ्यास के दौरान कोई भी व्यक्ति फायरिंग रेंज के आसपास न जाए और न ही अपने मवेशियों को वहां जाने दें।
उन्होंने स्थानीय लोगों से अन्य लोगों को भी इस संबंध में सतर्क करने तथा फायरिंग अभ्यास के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।