जोगिन्द्रनगर के कर्ण सिंह आर डी० परेड 2022 शिमला के लिए हुए चयनित

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल
          जतिन लटावा ( जोगिन्द्रनगर )
04 जनवरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) जोगिन्द्रनगर के एन. एस. एस. स्वयंसेवी कर्ण सिंह जो बाहरवीं कक्षा में शिक्षा प्राप्त कर रहा है का चयन आर डी० परेड 2022 शिमला के लिए हुआ है। यह जानकारी देते हुए पाठशाला के प्रधानाचार्य महेश प्रसाद ने बताया कि

उसका चयन राजकीय वरिष्ठ मा० पाठशाला गोंदपुर, जिला ऊना में 27 दिसम्बर 2021 से 1 जनवरी 2022 तक चले चयन कैंप से हुआ है। प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवी कर्ण सिंह,कार्यक्रम अधिकारी वीरी सिंह सहित समस्त स्टाफ सदस्यों को कर्ण सिंह के चयन पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *