जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में कक्षा छठी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

3 अगस्त: जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 07 अगस्त 2026 तक कर दी है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित थी।

प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में आवेदन करने के लिए विद्यार्थी का सत्र 2026-27 में कक्षा पांचवीं में किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत होना आवश्यक है। इसके अलावा विद्यार्थी मंडी जिले का निवासी होने के साथ-साथ मंडी जिले में ही कक्षा पांचवीं में पढ़ रहा होना चाहिए।

आवेदक की जन्म तिथि 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए। दोनों तिथियां इसमें शामिल हैं।

विद्यालय प्रशासन ने सभी अध्यापकों और अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे पात्र विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आवेदन की अंतिम तिथि के बारे में जानकारी दें, ताकि इच्छुक विद्यार्थी समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण कर सकें।

प्रवेश परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9805319303 और 01905-282046 नंबर पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *