बद्दी के भटोलीकलां में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

14 नवम्बर: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के साथ लगते भटोलीकलां में शुक्रवार सुबह 23 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक घर में अकेला था। सूचना मिलने पर बरोटीवाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान मोहित कुमार पुत्र राम सेवक निवासी गांव मस्तीपुर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह अपने भाई और भाभी के साथ भटोलीकलां में रहता था तथा बद्दी के लक्कड़ पुल के पास स्थित एक उद्योग में काम करता था। बताया जा रहा है कि उसका भाई छुट्टी पर अपने घर गया हुआ था, जबकि शुक्रवार सुबह उसकी भाभी घरेलू सामान लेने बाजार गई थी। इसी दौरान घर पर अकेले मौजूद मोहित की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने कथित तौर पर दुपट्टे का फंदा लगाया था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, युवक के नशे का सेवन करने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि उसने गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह भी नशा किया था। हालांकि, युवक की मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बरोटीवाला पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *