जयपुर प्रदर्शन में हमले को लेकर CJP संस्थापक का बड़ा आरोप, RSS समर्थकों पर साधा निशाना

16 जून : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जयपुर में प्रदर्शन के दौरान उन पर हुए हमले को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। मंगलवार को नागपुर पहुंचने के बाद उन्होंने दावा किया कि हमले के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े लोग थे। उनके अनुसार, यह हमला आंदोलन को डराने और दबाने की कोशिश थी।

दीपके ने कहा कि उनका आंदोलन नीट सहित विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की घटनाओं से आंदोलन कमजोर नहीं होगा और न ही उनकी आवाज दबाई जा सकेगी।

उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने के लिए उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा। दीपके ने कहा कि आने वाले दिनों में देशभर में विरोध प्रदर्शन और तेज किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि जयपुर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने अभिजीत दीपके पर हमला कर दिया था। घटना के बाद भी उन्होंने अपने विरोध कार्यक्रम जारी रखने की बात कही है। वहीं, उनके नागपुर दौरे और प्रस्तावित गतिविधियों को देखते हुए आरएसएस मुख्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *