औट बाजार में तेज रफ्तार जीप ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, राहगीर गंभीर घायल

10 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के औट बाजार में सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार जीप ने जमकर कहर बरपाया। कुल्लू से मंडी की ओर जा रही जीप (एचपी 89-8240) के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी पांच गाड़ियों को एक के बाद एक जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सड़क से गुजर रहा एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नगवाई अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जोनल अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जीप की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही औट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *