चीन का बड़ा फैसला, 46 अमेरिकी कंपनियों से सरकारी खरीद पर रोक

22 जून : चीन ने 46 अमेरिकी कंपनियों से उत्पादों की सरकारी खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीनी वित्त मंत्रालय ने सोमवार को इस संबंध में सूची जारी करते हुए बताया कि लागू कानूनों और नियमों के तहत यह कदम उठाया गया है। प्रतिबंधित कंपनियों में लॉकहीड मार्टिन कॉरपोरेशन भी शामिल है।

सरकारी खरीद गतिविधियों के तहत अब चीनी संस्थाएं इन 46 अमेरिकी कंपनियों के उत्पाद नहीं खरीद सकेंगी। हालांकि, चीन में कार्यरत अमेरिकी निवेश वाली कंपनियों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

लॉकहीड मार्टिन पर कार्रवाई को अमेरिका के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। यह कंपनी सैन्य विमानों और उन्नत हथियार प्रणालियों की दुनिया की प्रमुख निर्माता है तथा अमेरिकी सरकार के माध्यम से ताइवान को बड़ी मात्रा में हथियार और सैन्य उपकरण उपलब्ध कराती है। चीन ताइवान को अपना अभिन्न हिस्सा मानता है और उसके मामलों में बाहरी हस्तक्षेप का लगातार विरोध करता रहा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *