चम्बा: विधायक जरयाल ने तुन्नुहट्टी में 80 लाख से निर्मित गोसदन का किया उद्घाटन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

मनीष ठाकुर, चुवाड़ी (चम्बा)। मुख्य सचेतक एवं भटियात विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने गुरुवार को तुन्नुहटटी में अस्सी लाख रुपए की लागत से निर्मित गोसदन का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने परछोड़ पंचायत में 53 लाख की लागत से बहाव सिंचाई योजना लाहडू पुनर्निर्माण का भी शिलान्यास किया।

बिक्रम जरयाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सडक़ों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को आश्रय देने के लिए गोसदनों की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि तुन्नुहटटी में आधुनिक गोसदन का निर्माण हुआ है। इसमें करीब 300 से अधिक गोवंश को रखने की क्षमता है। जिसका निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होगा। माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दिशा में अनेक महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं। तदपरांत मुख्य सचेतक जरयाल ने स्थानीय लोगों की जनसमस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आश्वस्त किया।

इसके इलावा उन्होंने परछोड़ पंचायत में 53 लाख रुपए की लागत से बहाव सिंचाई योजना लाहडू के पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया। मुख्य सचेतक ने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के आधुनिकीरण को लेकर पांच वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा बेहतरीन कार्य किए गए हैं। पेयजल आपूर्ति, सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में खूब विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे जनता का भरपूर आशीर्वाद है। विकास का यह सिलसिला आपके आशीर्वाद से जारी रहेगा।

इस मौके पर जल शक्ति विभाग के एक्सईएन आरसी ठाकुर, एसडीओ जलशक्ति चुवाड़ी पवन कौंडल, एसडीओ बिजलीबोर्ड राकेश वर्मा, कनिष्ठ अभियंता रविंदर सिंह प्रधान परछोड़ पंचायत, भाजपा नेता प्रमोद सिंह,राजमल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *