25 सितंबर: चंबा जिला के रेटा गांव की बेटी सीमा कुमारी ने एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सीमा कुमारी को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीमा की सफलता पर पूरे देश को गर्व है। मुख्यमंत्री ने आगामी 5,000 मीटर दौड़ के लिए भी सीमा को शुभकामनाएं दीं।