गृह क्षेत्र में बढ़त के बावजूद हार गए मुख्यमंत्री

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

03 नवंबर। सीएम जयराम ठाकुर अपने गृह क्षेत्र में बढ़त के बावजूद मंडी संसदीय क्षेत्र की चुनावी जंग हार गए हैं। 40 हजार 800 वोटों की लीड सीएम भाजपा प्रत्याशी बिग्रेडियर कुशाल ठाकुर को मंडी जिले से दिलवाने में कायमाब रहे, लेकिन यह रामपुर, किनौर, आनी, मनाली, कुल्लू और भरमौर की बढ़त को काटने में काफी साबित नहीं हुई। नतीजतन प्रदेश के सबसे बड़े संसदीय क्षेत्र मंडी उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर कांग्रेस की,

प्रतिभा सिंह से 7490 मतों से पराजित हो गए। 30 अक्तूबर को मंडी संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान में 7 लाख 42 हजार 771 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें जनादेश कांग्रेस के पक्ष में 49.23 प्रतिशत और भाजपा के पक्ष में 48.05 प्रतिशत रहा। तीसरे नंबर पर नोटा 1.7 प्रतिशत से रहा। शेष चार उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई।

सत्ता में रहते हुए किसी पार्टी का प्रत्याशी को उप चुनाव में हार का सामना करना पड़ा हो, ऐसा पहला मौका है। वहीं, उप चुनाव में जीत हार का अंतर भी पहली बार इतना कम रहा है। उप चुनाव में 57 फीसदी से अधिक मतदान होने से सत्तापक्ष का चुनावी गणित गड़बड़ा गया। 2014 के बाद सात साल बाद कांग्रेस ने मंडी संसदीय सीट पर वापसी की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *