13 जून , कविता शांति गौतम: गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर न्यू टाउन माधव बस्ती में श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ छबील और विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय स्वयंसेवकों और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को मीठे पानी की छबील वितरित की गई, जबकि कड़ी-चावल के लंगर का भी आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस सेवा कार्य में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन में अमु सिंह, स्वास्तिक गौतम, विकास, अमित, रमनदीप सिंह ढिल्लों, शौर्य, शिवाय, नवराज, युवराज, सतीश कुमार, शमशेर सिंह, मंदीप सिंह सहित कई युवाओं ने सहयोग दिया। इसके अलावा न्यू टाउन वेलफेयर एसोसिएशन के शांति स्वरूप, बलबीर कुमार, संदीप कुमार शर्मा और नरेश सहित अन्य सदस्यों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने बताया कि गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस सेवा, त्याग और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश देता है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र में छबील और लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।