26 सितंबर: कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गज पुल (राजोल) के पास नाकाबंदी के दौरान बस से 15.85 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को सीआईए टीम कांगड़ा ने थाना गगल क्षेत्र के अंतर्गत गज पुल (राजोल) में नाकाबंदी की थी। इस दौरान बस नंबर HP-68B-0147 की जांच के दौरान 15.85 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
मामले में नूर मोहम्मद उर्फ बांसुरी (25) और मोहन बहादुर उर्फ मोनु (25) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।