कांगड़ा में कपड़े की दुकान में चोरी का आरोपी चंबा से गिरफ्तार

26 सितंबर: कांगड़ा पुलिस ने होशियारपुर रोड स्थित कपड़े की दुकान में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को चंबा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शुक्रदीन पुत्र निक्कुदीन निवासी गांव फगरोटा, डाकघर चरोरी, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, कांगड़ा पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंबा से गिरफ्तार किया। मामले में थाना कांगड़ा में एफआईआर नंबर 167/2026 के तहत धारा 331(4), 305 और 3(5) बीएनएस में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले में चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आगामी जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *