2 मई: ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र के जाडला कोईड़ी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेतों में काम कर रहे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार (42) पुत्र बेली राम, निवासी वार्ड नंबर-5 जाडला कोईड़ी के रूप में हुई है।
- जानकारी के अनुसार सुनील कुमार अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान वह वहां से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की अर्थ वायर को हटाने की कोशिश कर रहे थे। अचानक वह करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए।

परिजन तुरंत उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल गगरेट ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना गगरेट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।