गर्मियों में जल संकट को लेकर विभाग अलर्ट, नए कनेक्शन रोके

2 मई: प्रदेश में बढ़ती गर्मी और जल स्रोतों में कमी को देखते हुए जल शक्ति विभाग ने अहम फैसला लिया है। विभाग ने फिलहाल पानी की कमी वाले क्षेत्रों में नए पेयजल कनेक्शन जारी करने पर रोक लगा दी है।

पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मुख्यालय से सभी अधिकारियों को हर सप्ताह रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही फील्ड स्टाफ की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं, ताकि किसी भी स्थिति में जल आपूर्ति प्रभावित न हो।

इस वर्ष सर्दियों में कम बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में जल स्रोतों का स्तर घटा है, जिसका असर अब गर्मियों में साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में विभाग ने सभी कर्मचारियों को पेयजल योजनाओं की नियमित निगरानी करने और कहीं भी लीकेज होने पर तुरंत उसे ठीक करने के निर्देश दिए हैं।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अत्यंत आवश्यक स्थिति में ही कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा और इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। वहीं, पानी का दुरुपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काटने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रमुख अभियंता अंजु शर्मा ने बताया कि गर्मियों में पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लोगों से पानी की बचत करने की अपील की गई है।

विभाग ने व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है और एक नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति की गई है, जो पूरी व्यवस्था पर नजर रखेगा। इससे किसी भी संभावित जल संकट की स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *