चिंतपूर्णी हादसे में दूसरी लाश की पहचान, कांगड़ा की युवती निकली

2 मई: ऊना जिले के भरवाईं–होशियारपुर मार्ग पर हुए कार हादसे में पुलिस ने दूसरे शव की भी पहचान कर ली है। मृतका की पहचान मीनाक्षी, पुत्री राज कुमार, निवासी गांव गाहलियां, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती लुधियाना में कार्यरत थी और हादसे के समय वह लुधियाना निवासी रजनीश उर्फ पिंकू के साथ कार में सफर कर रही थी।

जानकारी के अनुसार युवती के परिजनों ने लंज चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, क्योंकि वह बिना बताए घर से चली गई थी और उसका फोन भी बंद आ रहा था।

हादसे के दौरान कार गहरी खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई, जिससे युवती की पहचान करना काफी मुश्किल हो गया।

मामले की जांच में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अहम साबित हुई, जिसके जरिए पुलिस को वाहन की गतिविधियों और उसमें सवार लोगों के बारे में जानकारी मिली।

पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि युवक रजनीश उर्फ पिंकू की पहचान पहले ही हो चुकी थी, जबकि अब युवती की भी शिनाख्त कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे या नहीं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *