कोलकाता में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, कई मजदूर मलबे में दबे

24 जून : कोलकाता में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा तारातला थाना क्षेत्र के ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड स्थित निर्माणाधीन गोदाम में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम में निर्माण कार्य चल रहा था, तभी अचानक छत भरभराकर गिर गई और वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव दल ने तुरंत राहत एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अब तक चार मजदूरों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि अन्य लोगों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है।

घटनास्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोग भी जुट गए। प्रशासन ने पूरे इलाके को घेरकर बचाव कार्य तेज कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक मलबे में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है, इसलिए युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाया जा रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी गई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *