केसरिया हिंदू वाहिनी ने द्रम्मण में बनाई आगामी रणनीति

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

   अमित पराशर,शाहपुर
27 जून।केसरिया हिन्दू वाहिनी हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक द्रम्मण स्थित राम मंदिर में सम्पन्न हुई।बैठक में संगठन के भावी कार्यक्रमों व रणनीतियों पर चर्चा हुई। सदस्यता अभियान में तेजी लाने, गौ रक्षा एवं संवर्धन के प्रयास करने, पौधारोपण की तैयारियों पर भी चर्चा हुई ।बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर चंद्र भूषण मिश्रा ने कहा कि सनातन संस्कृति के संवर्धन, प्रचार- प्रसार एवं रक्षा के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। अभिभावक बच्चों को सनातन संस्कृति और संस्कारों की शिक्षा देने पर जोर दें। प्रदेश महिला अध्यक्षा अनुराधा बहल ने महिला मोर्चा की गतिविधियों की चर्चा की। प्रदेश सचिव संजीव कुमार ने कांगड़ा टीम के प्रयासों की सराहना की तथा अन्य जिलों के कर्मठ पदाधिकारियों का ब्यौरा भी दिया। जिला कांगड़ा अध्यक्ष डा राज कुमार शर्मा बेहतरीन मंच संचालन के साथ जिला कांगड़ा टीम की गतिविधियों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि आगामी माह से संगठन के बैंक खाते से सभी सहयोग करें। बैठक में शिवम शर्मा, डा नरेश शर्मा, लवण भारती तथा।सुषमा चंबियाल ने भी विचार रखे। बैठक में केसरिया हिंदू वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष इंजी चंद्र भूषण मिश्रा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा अनुराधा बहल, प्रदेश सचिव संजीव कुमार,  जिला कांगड़ा मुख्य मोर्चा अध्यक्ष डा राज कुमार शर्मा, जिला महासचिव लवण भारती, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पं शिवम शर्मा, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष डा नरेश शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुषमा चंबियाल, जिला उपाध्यक्ष आशा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुख्य मोर्चा कामना कौशल, जिला प्रभारी पंचम वाला, जिला चम्बा अध्यक्ष सुरजीत राणा अन्य कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। राम मंदिर द्रम्मण के महंत बाबा श्याम सुंदर को जिला कांगड़ा संत प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *