केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नागनपट्ट को भेंट किए सामग्री

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

07 जून। प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नागनपट्ट को करोना महामारी से  बचाव के लिए जरूरी स्वास्थ्य उपकरण,दवाइयां, मास्क ,सैनिटाइजर व ऑक्सीमीटर भेंट किए।पठानिया ने यह सामग्री फार्मासिस्ट रविंदर कुमार  एव अन्य स्टाफ को नागनपट्ट, कल्याडा, बंडी, बनोई, कुठमा,ओडर  क्षेत्र की जनता के लिए भेंट की।

पठानिया ने कहा कि दवाइयां,सैनिटाइजर,मास्क,ऑक्सीमीटर एवं अन्य स्वास्थ्य उपकरण स्वाथ्य उप केंद्र नागनपट्ट को दिए है, जिससे जनता को किसी भी प्रकार की कमी महसूस न हो तथा इधर उधर न भटकना पड़े।पठानिया ने कहा कि विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में शाहपुर कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन के माध्यम से करोना महामारी से लड़ने के लिए उपरोक्त सामग्री भेंट की है तांकि शाहपुर क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष  देवदत्त शर्मा,पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, प्रदीप बलोरिया महासचिव ब्लॉक कांग्रेस,विवेक राणा महासचिव ब्लॉक् कांग्रेस ,सत्य प्रकाश,कुलदीप सिंह,पवन कुमार,रिटायर कानूनगो देश राज,आदि गांधी हेल्पलाइन के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *