4 अगस्त: क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कुल्लू ने अगस्त 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आरटीओ कुल्लू आकांक्षा शर्मा ने बताया कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आरटीओ कुल्लू में 4, 11, 17 और 25 अगस्त को वाहनों की पासिंग होगी, जबकि 5 अगस्त को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आरएलए कुल्लू में 24 अगस्त को ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। वहीं, मनाली में 7 और 18 अगस्त को वाहनों की पासिंग तथा 10 अगस्त को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
इसके अलावा आरएलए बंजार में 13 अगस्त, उदयपुर में 20 अगस्त और आरएलए केलांग में 21 अगस्त को वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे। संबंधित वाहन मालिकों और आवेदकों से निर्धारित तिथियों के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।