किरन रिजिजू से छिना विधि मंत्रालय, मेघवाल को कमान

Spread the love
आवाज ए हिमाचल 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हुआ है। विधि मंत्री किरन रिजिजू को बदल दिया गया है। उनके स्थान पर अर्जुन राम मेघवाल को यह मंत्रालय सौंपा गया है। माना जा रहा है कि किरन रिजिजू लगातार अपनी टिप्पणियों से खलबली मचा रहे थे।

उन्होंने कॉलेजियम प्रणाली के बारे में टिप्पणी की थी और उस पर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई चल रही थी। अब उनकों विधि मंत्रालय से हटाकर भू विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव को मंजूरी दे दी है। अर्जुन राम मेघवार बीकानेर से सांसद हैं, जिन्हें 2013 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी मिल चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *